28 नवंबर को होगा दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, उत्पादकों के हितों पर होगा मंथन…

पीलीकोठी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां, तैयारियों को लेकर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की बैठक

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी के साथ सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख चेहरे और जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। अधिवेशन में संघ की सालभर की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों के हितों और भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन होगा।
बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों और अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिवेशन के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अधिवेशन के आयोजन पर मुहर लगाई गई। अध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
अधिवेशन के दौरान दुग्ध संघ की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय का विवरण और वर्षभर की गतिविधियों को सदन के समक्ष रखा जाएगा। इसके अलावा दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उत्पादकों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार किया जाएगा।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों के अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में दुग्ध संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ दुग्ध उत्पादकों के योगदान को सम्मानित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल और थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को बेरहमी से पीटा, सिर पर धारदार हथियार से किया वार…

    11 माह के मासूम को भी जमीन पर पटका, खून से लथपथ हालत में कोतवाली पहुंची थी हिमानी; पुलिस ने दर्ज किए बयान हल्द्वानी। शहर के एक बड़े कारोबारी परिवार…

    शराब के ठेकों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में शराब की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य षड्यंत्रकारी को गाजियाबाद से…