मुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एनआईओएस और यूओयू में होगा एमओयू…

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने एनआईओएस अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्रा से की मुलाकात, शैक्षणिक सहयोग पर बनी सहमति

हल्द्वानी। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) करेंगे। इस संबंध में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने एनआईओएस मुख्यालय पहुंचकर संस्थान के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्रा से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग बढ़ाने, अनुभवों और संसाधनों के आदान-प्रदान तथा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने पर विशेष जोर दिया गया।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने एनआईओएस अध्यक्ष को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, प्रो. अखिलेश मिश्रा ने भी एनआईओएस की गतिविधियों और भावी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।

बैठक में दोनों संस्थानों के बीच शीघ्र एमओयू करने और आपसी सहयोग के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा मिलने के साथ ही गुणवत्ता, नवाचार और मुक्त शिक्षा के विस्तार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर बनाई गन्दी वीडियो आरोपी ब्लैकमेलर गिरफ्तार…

    सितारगंज पुलिस की दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद; शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप सितारगंज। ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज पुलिस ने…

    टेंट लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया युवक, मौत…

    कालाढूंगी। चकलुवा में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में…