दिवाली की रात लापता किशोर का पोस्टमार्टम हाउस में मिला शव, हत्या की आशंका…

16 वर्षीय हर्ष की मौत से परिवार में कोहराम, तीन दोस्तों पर लगाए आरोप; पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र की सती कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय हर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह आठ नवंबर को दिवाली की रात से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त हर्ष के रूप में की। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके तीन दोस्तों पर आरोप लगाए हैं।
हर्ष के पिता दिनेश कुमार के अनुसार, दिवाली की रात हर्ष करीब 1700 रुपये लेकर पटाखे खरीदने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर पता चला कि वह अपने एक दोस्त की स्कूटी लेकर गया था। नौ नवंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि दिवाली की रात ही 20-25 लड़कों के साथ हर्ष के तीन दोस्त घर पहुंचे थे और जान से मारने की धमकी दी थी।
इधर, नौ नवंबर को 108 एंबुलेंस से एक अज्ञात किशोर को गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती कराया गया था। दस नवंबर को पुलिस ने परिजनों को अस्पताल भेजा, लेकिन मुंह में पाइप लगे होने के कारण वे उसकी पहचान नहीं कर सके। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में शव देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने शव की पहचान हर्ष के रूप में की।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। हर्ष जिस दोस्त की स्कूटी लेकर गया था, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर संबंधित युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सीएम धामी ने किया छठ महापर्व का समापन…

    बाइस पुल छठ घाट पर की पूजा-अर्चना, छठी मइया से प्रदेश की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना खटीमा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री…

    सीएम धामी का अनोखा अंदाज, खुद चाय बनाकर लोगों को भी पिलाई…

    झनकईया में शंकर राय की टपरी पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, चाय की चुस्कियों के बीच जाना लोगों का हाल खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह खटीमा के झनकईया क्षेत्र…