दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग…

हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें बाजारों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं।
रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीमों द्वारा विशेष चेकिंग की जा रही है। वहीं, देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है।

एसएसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का उद्देश्य चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाकर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने आमजन से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Advertisement
  • Related Posts

    चारा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिली बेहोश

    काशीपुर। पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू…

    छोटी दीपावली पर आँचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन पर्व पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी के…