पंजाबी वूमेंस क्लब के आयोजन में सजे रंगारंग कार्यक्रम, गायिका वैशाली के गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं
हल्द्वानी। पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में पंजाबी करवा चौथ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों, आकर्षक सजावट और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूजा बग्गा को ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ के खिताब से नवाजा गया।
उत्सव के दौरान क्लब की ओर से विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं को सम्मानित किया गया। रश्मि राजपाल को बेस्ट ड्रेस्ड लेडी, नीतू साहनी को स्मार्ट लेडी ऑफ द इवनिंग, एकता वर्मा को बेस्ट रैंप वॉक, ज्योति गिरधर को बेस्ट हेयरस्टाइल, हीना सडाना को पंजाबी पटोला, इदिक्षा अरोड़ा को फैशनिस्टा ऑफ द डे, रूबी साहनी को मोस्ट एंथूजियास्टिक लेडी, भूमिका बांगा को बैंगल क्वीन, अर्चना गुलाटी को बेस्ट करवा चौथ लुक और आकांक्षा सूरी को मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी का खिताब दिया गया। सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार भी भेंट किए गए।
मेहंदी प्रतियोगिता में पारुल रहीं अव्वल
करवा चौथ उत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। निर्णायक प्रॉभलीन वर्मा और प्रिया ढींगरा ने प्रतिभागियों की मेहंदी का मूल्यांकन किया। इसमें पारुल ने प्रथम, प्रियंका भट्ट ने द्वितीय और सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में गायिका वैशाली के गीतों ने समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर पंजाबी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक पंजाबी संस्कृति, संगीत और आपसी मेल-मिलाप से सजे इस आयोजन ने करवा चौथ की खुशियों को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, महामंत्री ऐमा साहनी, संरक्षक रश्मि राजपाल, रीना मानसेरा, कन्नी मल्होत्रा, संगीता गांधी, अर्चना गुलाटी, नीति थरेजा, डॉली खानेजा, प्रीति राजपाल, संजू अरोड़ा, सुरभि राजपाल, एकता वर्मा, पूनम कोयात्रा, किरण खन्ना, अर्चना जुनेजा, बबीता जुनेजा, किरण कक्कड़, सीमा खंडूजा, प्रिया गिरधर, सीमा बत्रा और आंचल खन्ना सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।






