शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप….

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, तहसीलदार ने भरा शव का पंचनामा

रुद्रपुर। रम्पुरा के वार्ड नंबर 24 में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुमन (24) के रूप में हुई है। उसकी शादी महज दो माह पहले राकेश कोली से हुई थी। शनिवार सुबह बेटी की मौत की सूचना मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। मृतका के पिता मदन लाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता मदन लाल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह ससुराल पक्ष की मांग पूरी नहीं कर सके। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

शादी के सात साल के भीतर महिला की मौत होने के चलते पुलिस ने मामले की जानकारी एसडीएम रुद्रपुर को दी। इसके बाद तहसीलदार दिनेश कुटोला मोर्चरी पहुंचे और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

  • Related Posts

    पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’, पंजाबी करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने जमाया रंग Video..

    पंजाबी वूमेंस क्लब के आयोजन में सजे रंगारंग कार्यक्रम, गायिका वैशाली के गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं हल्द्वानी। पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में पंजाबी…

    लेडीज सिलाई सेंटर, पार्लर और अंडरगारमेंट दुकानों में महिला स्टाफ अनिवार्य करने की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

    हल्द्वानी। शहर के लेडीज सिलाई केंद्रों, ब्यूटी पार्लरों और महिलाओं के अंडरगारमेंट की दुकानों में महिला स्टाफ नियुक्त करने की मांग को लेकर करणी सेना युवाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी…