सीबीएसई के राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में छाया दून कॉन्वेंट स्कूल, कन्नू दरमवाल के शोधपत्र को देश में शीर्ष 50 में जगह

हल्द्वानी। नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। गौजाजाली उत्तर, बरेली रोड स्थित विद्यालय के अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) प्रभारी कन्नू दरमवाल के शोधपत्र को सीबीएसई के राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में देशभर से प्राप्त हजारों प्रविष्टियों में शीर्ष 50 में स्थान मिला है। इस उपलब्धि से विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने बताया कि कन्नू दरमवाल का शोधपत्र ‘स्कूल से कामकाज की दुनिया तक संक्रमण’ विषय पर आधारित है। इसमें एटीएल के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा विकसित किए गए तीन नवाचारों—कक्षा में सहभागिता बढ़ाने के लिए ‘Question Zen Band’, पशुधन प्रबंधन के लिए ‘Cattle Care’ और कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ‘Fog Guard’—का उल्लेख किया गया है।


शोधपत्र में बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), 3डी डिजाइन और उद्यमिता जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और समस्याओं का समाधान खोजने का कौशल विकसित किया जा सकता है। इसमें विद्यालय की फर्स्ट टेक चैलेंज (FIRST Tech Challenge) जैसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी और राज्यस्तरीय मंचों पर विद्यार्थियों की ओर से परियोजनाओं के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है।


शोध में छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों के साथ साझेदारी, छात्र स्टार्टअप को प्रोत्साहन और पूर्व विद्यार्थियों को मेंटर के रूप में जोड़ने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही व्यावहारिक ज्ञान और भविष्य के रोजगार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।


प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने कहा कि शोधपत्र का शीर्ष 50 में चयन विद्यालय के एटीएल कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए प्रयोग करने तथा समाज की समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी।

  • Related Posts

    UPI ट्रांजेक्शन में खाते से उड़ाए 83,999 रुपये, साइबर ठगों ने बैंक खाताधारक को बनाया निशाना….

    हल्द्वानी। साइबर ठगों ने शहर में एक बैंक खाताधारक को निशाना बनाकर तीन यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 83,999 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को 10 अक्तूबर को तीन अलग-अलग…

    संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का काम शुरू, 40 परिवारों को मिलेगी राहत

    हल्द्वानी। शहर में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एडीबी सहायतित यूयूएसडीए परियोजना के तहत विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 51…