नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस दबोचा…..

हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर द्वारा अपहरण कर ले जाने की लिखित शिकायत दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को नाबालिग की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ ही घटनास्थल और संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और डीसीआरबी से मिली जानकारी के आधार पर भी तलाश तेज की गई तथा विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

लगातार प्रयासों के बाद 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी आदिश को राजस्थान के आजाद नगर, थाना भिवाड़ी क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: आदिश पुत्र आबिद, निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर, हरिद्वार।

  • Related Posts

    UPI ट्रांजेक्शन में खाते से उड़ाए 83,999 रुपये, साइबर ठगों ने बैंक खाताधारक को बनाया निशाना….

    हल्द्वानी। साइबर ठगों ने शहर में एक बैंक खाताधारक को निशाना बनाकर तीन यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 83,999 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को 10 अक्तूबर को तीन अलग-अलग…

    संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का काम शुरू, 40 परिवारों को मिलेगी राहत

    हल्द्वानी। शहर में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एडीबी सहायतित यूयूएसडीए परियोजना के तहत विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 51…