जयंती पर विकास पुरुष को किया नमन, स्वराज आश्रम में जुटे कांग्रेसी…

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। विधायक सुमित हृदयेश और राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने तिवारी के विचारों, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकासपरक दृष्टिकोण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

  • Related Posts

    दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां के दरबार में टेका माथा

    शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित, श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना हल्द्वानी। सचिव मुख्यमंत्री एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत रविवार को हल्द्वानी में आयोजित दुर्गा…

    पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बीच-बचाव करने पहुंचे सतनाम की गोली मारकर हत्या

    नानकमत्ता के सिद्धा नवदिया में घर के बाहर पथराव और फायरिंग, बेटे पर भी चलाई गोली; परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप नानकमत्ता। पुरानी रंजिश में…