मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। एडीबी वित्तपोषित हल्द्वानी परियोजना के तहत उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार और डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कालाढूंगी रोड स्थित कुसुमखेड़ा चौराहे पर सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू कराया गया।

शहर की सड़कों को बेहतर बनाने और लोगों को खराब मार्गों से राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। डामरीकरण के जरिए सड़क की सतह को दुरुस्त करने के साथ ही आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है। सड़कों की स्थिति सुधरने से स्थानीय लोगों के साथ ही रोजाना इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। अभियान के तहत सड़क सुधार के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को गड्ढों और खराब सड़कों की समस्या से निजात मिल सके।

  • Related Posts

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…

    थान सिंह बिष्ट बने दुग्ध संघ के डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

    स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन से रिक्त पद पर सर्वसम्मति से मनोनयन, समारोह में जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी…