भगवानपुर रोड पर पेयजल लाइन का कार्य पूरा, सड़क निर्माण जारी

हल्द्वानी। एडीबी सहायतित यूयूएसडीए परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 41 के भगवानपुर में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद अब क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य गतिमान है। भगवानपुर रोड क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जिसका उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए करते हैं।

सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वार्ड संख्या 41 के साथ ही आसपास के अन्य वार्डों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क बेहतर होने से स्थानीय निवासियों को आवाजाही में राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण आगे बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, हल्द्वानी में दुष्यंत गौतम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली,दिखा आक्रोश..

    बुद्ध पार्क से एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, जेल भेजने की मांग को लेकर की नारेबाजी हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उत्तराखंड में…

    देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा! 150 मीटर गहरी खाई में गिरी वैगनआर, दो की मौत और तीन घायल

    150 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर, एसडीआरएफ ने राफ्ट से नदी पार कराए दोनों शव देवप्रयाग। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही एक वैगनआर कार…