वार्ड 51 में देवेंद्रपुरी मंदिर मार्ग की सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू

हल्द्वानी। एडीबी सहायतित यूयूएसडीए हल्द्वानी परियोजना के तहत वार्ड संख्या 51 स्थित देवेंद्रपुरी मंदिर मार्ग पर सीसी सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। पेयजल और सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब सड़क की ऊपरी परत बिछाई जा रही है। करीब 250 मीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के लगभग 22 परिवारों को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों का दैनिक आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगा।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…