बैंक के बाहर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से टला हादसा….

तीन माह से खाता बंद होने का आरोप, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

हल्द्वानी। दुर्गासिटी सेंटर स्थित एक निजी बैंक के बाहर बुधवार को खाते से जुड़ी समस्या से परेशान टैक्सी चालक ने आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बनभूलपुरा के गौलापार निवासी जफर का आरोप है कि बैंक ने तीन माह से उनका खाता फ्रीज कर रखा है। सत्यापन के बाद भी खाता चालू नहीं किए जाने से वह परेशान थे। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने बैंक के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मेडिकल परीक्षण में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। फिलहाल चालक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

  • Related Posts

    भाई की डांट के बाद घर में पसरा मातम, फंदे पर लटकी 14 वर्षीय किशोरी…

    – मोबाइल पर रील बनाने को लेकर हुई थी कहासुनी, कुछ देर बाद कमरे में लटका मिला शव – लालकुआं क्षेत्र की घटना, आठवीं में पढ़ती थी तीन भाइयों की…

    डीपीसी चुनाव पर घमासान, पार्षदों ने की चुनाव निरस्त कर दोबारा कराने की मांग

    हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रभावित पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए महापौर…