पत्नी के जाने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

हरिद्वार। शिवालिक नगर के एम-क्लस्टर क्षेत्र में पत्नी के नाराज होकर चले जाने से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सोमवार शाम सकुशल नीचे उतारा।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी 25 वर्षीय विशाल पत्नी के चले जाने से परेशान था। इसी कारण वह टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए हिदायत दी।

  • Related Posts

    जोशीमठ में आधी रात भालू का खूनी तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला; गाय को भी बनाया निशाना

    सिंहधार वार्ड में तड़के तीन बजे मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा; वन विभाग की गैरमौजूदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा जोशीमठ। सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड…

    वशीकरण का जाल, ठगी का खेल! 100 से ज्यादा लोगों को चूना लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार

    देहरादून। तंत्र-मंत्र, वशीकरण और ज्योतिषीय उपायों से समस्याएं दूर करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का देहरादून पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। ‘ऑपरेशन कालनेमि’…