हल्द्वानी। हल्द्वानी में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र (हॉल) का लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। विधि-विधान के साथ पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
जन मिलन केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही यह केंद्र स्थानीय लोगों के आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हमेशा हल्द्वानी के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शहर के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है और जनहित के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वार्ड-20 के पार्षद हेमंत कुमार शर्मा, लटूरिया महाराज आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री बिपिन गुप्ता, संरक्षक डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल, हेमंत बगड़वाल, जीवन सिंह कार्की, नरेश अग्रवाल, एनबी गुणवंत, गोविंद बगड़वाल, प्रदीप सबरवाल, प्रेम गुप्ता, विनय विरमानी, नीरज गर्ग, राजीव अग्रवाल, भोला केसरवानी और विजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।






