डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान महिला कर्मचारियों से अभद्रता, चार पर कार्रवाई

रास्ता रोककर स्कूटी घेरने और मोबाइल छीनने का किया प्रयास, धमकी देने का भी आरोप

सितारगंज। ग्राम धोहरा में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के दौरान महिला कर्मचारियों से अभद्रता, रास्ता रोकने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पीड़िता की तहरीर पर थाना सितारगंज में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की और बीएनएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया।

पुलिस के अनुसार, छह अक्टूबर को उद्यान विभाग की महिला कर्मचारी ग्राम धोहरा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार युवकों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला कर्मचारियों का रास्ता रोकते हुए उनकी स्कूटी को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने स्कूटी की चाबी निकालने और मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया।

महिला कर्मचारियों ने जब घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर शासकीय कार्य में बाधा, रास्ता रोकने, अभद्रता और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

चारों आरोपियों की पहचान कर थाने लाई पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति ने आरोपियों की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों युवकों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने परिजनों की मौजूदगी में महिला कर्मचारियों से लिखित और मौखिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद चारों को बीएनएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया गया। पुलिस ने भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न करने की कड़ी हिदायत देते हुए वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।

  • Related Posts

    मायके गई पत्नी अचानक लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोनिवि के एक वर्कचार्ज कर्मचारी की पत्नी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग…

    भाईंदर के ‘प्यासा बार’ में पड़ी रेड: गुप्त बंकर में कैद मिलीं 10 लड़कियां, कटर से काटकर निकाला बाहर..Video

    मेकअप रूम के पीछे बिना वेंटिलेशन वाले तहखाने में छिपाया था, मैनेजर समेत कई कर्मचारी हिरासत में भाईंदर (मुंबई)। महाराष्ट्र के भाईंदर स्थित ‘प्यासा आर्केस्ट्रा बार’ में क्राइम ब्रांच की…