कल हल्द्वानी में होंगे सीएम धामी, प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में होंगे शामिल…

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को डिग्री कॉलेज हैलीपेड, बागेश्वर से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:05 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन के बाद दोपहर 2:20 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री धामी शाम 3:20 बजे एफटीआई हैलीपेड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

  • Related Posts

    दिनदहाड़े पिता की गोली मारकर हत्या, बेटी की दवाई लेकर लौट रहा था मृतक…

    अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, रंजिश के चलते हत्या की आशंका रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश…

    कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त, चार अराजक तत्व जिला बदर

    नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन…