स्कूटी चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी की दो स्कूटी बरामद

चोरी की दो स्कूटी बरामद, एक मुखानी क्षेत्र से चोरी हुई थी

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम और दूसरी मुखानी क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, मिर्जा कम्पाउंड, काठगोदाम निवासी वसीम ने 7 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर की रात उन्होंने अपनी TVS NTORQ स्कूटी संख्या UK04AJ6814 घर के सामने खड़ी की थी। एक अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे स्कूटी वहां से गायब मिली। शिकायत पर काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वादी की चोरी हुई स्कूटी के अलावा काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक अन्य TVS NTORQ भी बरामद हुई। जांच में यह स्कूटी मुखानी क्षेत्र से चोरी होना सामने आया। इस संबंध में कोतवाली मुखानी में मनीष राठौर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

चोरी की संपत्ति बरामद होने पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी करन पाठक (20), निवासी आरटीओ रोड, पाल कॉलेज के पास, मुखानी; दीपक शर्मा (19), निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड, मुखानी; और योगेश कुमार आर्या (21), निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, ज्वालाजी गैस गोदाम के पास, मुखानी।

  • Related Posts

    दिनदहाड़े पिता की गोली मारकर हत्या, बेटी की दवाई लेकर लौट रहा था मृतक…

    अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, रंजिश के चलते हत्या की आशंका रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश…

    कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त, चार अराजक तत्व जिला बदर

    नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन…