बंगापानी में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे चालक-मालिक..देखें Video

बंगापानी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बंगापानी के पास चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। डैशबोर्ड से धुआं निकलता देख चालक प्रेम सिंह ने कार रोक दी और वाहन स्वामी राजेंद्र सिंह के साथ समय रहते बाहर निकल गया।

देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और करीब ढाई घंटे तक धू-धूकर जलती रही। फायर सर्विस के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्री काफी देर तक फंसे रहे। घटना में दोनों की जान बच गई, लेकिन वाहन स्वामी को भारी नुकसान हुआ

  • Related Posts

    दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, लालकुआं दुग्ध संघ के 34 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

    लालकुआं। दुग्ध उत्पादकों के हित में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश…

    वोट की ताकत से खिलवाड़ लोकतंत्र पर हमला : सुमित हृदयेश

    ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कल बुद्ध पार्क से निकलेगा जनजागरण मार्च हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर महानगर कांग्रेस ने बुधवार को होटल सौरभ में प्रेसवार्ता…