कैंचीधाम क्षेत्र में पर्यटन विभाग का शिकंजा, 26 होटल-होम स्टे पर कार्रवाई

22 पर 10-10 हजार का जुर्माना, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर बंदी की कार्रवाई

नैनीताल। कैंचीधाम क्षेत्र में होटल और होम स्टे के मानकों की अनदेखी पर पर्यटन विभाग ने कार्रवाई की है। आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने क्षेत्र में 26 होटल-होम स्टे का भौतिक सत्यापन किया।
जांच में रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने, पंजीकृत कमरों से अधिक कमरों का संचालन और पर्यटन नियमों का उल्लंघन सामने आया। इस पर 22 पंजीकृत इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वहीं बिना पंजीकरण संचालित दो इकाइयों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए, जबकि चार संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि होटल और होम स्टे का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। मानकों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, लालकुआं दुग्ध संघ के 34 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

    लालकुआं। दुग्ध उत्पादकों के हित में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश…

    वोट की ताकत से खिलवाड़ लोकतंत्र पर हमला : सुमित हृदयेश

    ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कल बुद्ध पार्क से निकलेगा जनजागरण मार्च हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर महानगर कांग्रेस ने बुधवार को होटल सौरभ में प्रेसवार्ता…