अतिक्रमण से सड़क हो रही संकरी, महिलाओं ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

हल्द्वानी। जवाहर ज्योति मल्ला चौफुला, वार्ड नंबर 37 दमुवाढूंगा में सड़क की चौड़ाई और अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की।
स्थानीय लोगों ने कमिश्नर को बताया कि अतिक्रमण के कारण सड़क लगातार संकरी होती जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने हाथ जोड़कर कमिश्नर से मामले में न्याय दिलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर ही हल्द्वानी एसडीएम मोनिका आर्य को बुलाया और क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सड़क व अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हित करने तथा सड़क की पूर्व निर्धारित चौड़ाई की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की कार्रवाई से समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। इस दौरान शेखर, नितिन, दीपा गोस्वामी, मन्नू गोस्वामी, कविता बिष्ट, सुशीला बोरा, उर्मिला, मंजू, मौनी, भावना, मयंक, सागर, मुक्ता देवी, दीपा देवी, विजय, लीला, कशिश, प्रीति कन्नौजिया, शोभा देवली, माया बिष्ट, कमला कोरंगा, दीपा कोरंगा, संजय कुमार, प्रकाश नौलिया आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, लालकुआं दुग्ध संघ के 34 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

    लालकुआं। दुग्ध उत्पादकों के हित में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश…

    वोट की ताकत से खिलवाड़ लोकतंत्र पर हमला : सुमित हृदयेश

    ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कल बुद्ध पार्क से निकलेगा जनजागरण मार्च हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर महानगर कांग्रेस ने बुधवार को होटल सौरभ में प्रेसवार्ता…