हरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को महिला ने अपनी मां पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में शुभम कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी जाटोला, देवबंद, सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बाद 3 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और गमछा बरामद किया है।






