घास लेने जा रही महिला पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल…..

Spread the News

बागेश्वर। जिले के गरुण तहसील दर्शानी गांव में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर शाम घर के पास घास लेने जा रही 42 वर्षीय गीता पांडे पर झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

दर्शानी निवासी गीता पांडे पत्नी मनोहर पांडे के पैर में तेंदुए के हमले से गहरे जख्म हुए हैं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने घावों पर टांके लगाए। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का जायजा लिया। तेंदुए की लगातार आवाजाही को देखते हुए गांव के समीप पिंजरा लगा दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले तथा देर शाम जंगल या सुनसान स्थानों की ओर न जाने की अपील की है।

Related Posts

जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके…

महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…