ड्राई डे पर अवैध शराब का खेल, नैनीताल पुलिस ने 3 दबोचे…..

Spread the News

145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सीज

हल्द्वानी। गांधी जयंती पर घोषित ड्राई डे के बावजूद अवैध शराब के परिवहन और बिक्री का खेल जारी रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में हल्द्वानी और काठगोदाम पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 145 टेट्रा पैक/पाउच देशी शराब बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी भी आबकारी अधिनियम के तहत सीज की गई।

भोटिया पड़ाव में दो गिरफ्तार

चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस ने अलग-अलग मामलों में रजत दिवाकर निवासी वेलांजलि लॉज और राजू पांडे निवासी वर्कशॉप लाइन को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। रजत के खिलाफ धारा 60/72 और राजू के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। रजत द्वारा शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को धारा 72 के तहत सीज किया गया।

काठगोदाम में 55 पाउच बरामद

वहीं, काठगोदाम पुलिस ने हैड़ाखान मार्ग के प्रथम बैंड पर चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार वहलिया निवासी टगर व्यूरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा, तीनों नामजद आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsविवाद सुलझाने के बहाने घर बुलाकर की गई थी हत्या, .315 बोर का तमंचा बरामद हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने भगवानपुर में हुए आदित्य उर्फ…

    गर्दन की नश चटकाने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने पहलवान पर लगाए आरोप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गर्दन के दर्द का इलाज कराने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने कालाढूंगी रोड स्थित एक व्यक्ति पर मालिश के बाद…