स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में स्वास्थ्य शिविर, 80 लोगों की हुई निःशुल्क जांच….

हल्द्वानी।  स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के 12वें दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित शिविर में करीब 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, एलएफटी, केएफटी, सीबीसी और एक्स-रे समेत विभिन्न जांचें निःशुल्क कीं। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।

शिविर में डॉ. भास्कर पचौली और डॉ. प्रीति आर्या समेत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस टोलिया, बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, एसबीएम टीम के मनीष पांडे और पीएमयू टीम के पंकज द्विवेदी ने भी सहभागिता की।

शिविर के माध्यम से स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement
  • Related Posts

    लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता…

    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (23 नवंबर) को नैनीताल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति…

    बेटे को थाने बुलाने से नाराज मां चढ़ी टावर पर, पुलिस के फूले हाथ-पांव…

    किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को पूछताछ के लिए बुलाने से थी नाराज रुद्रपुर। बेटे को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज एक महिला…