पिथौरागढ़। मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने पर रविवार को SDRF ने मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में SDRF जवानों ने विषम परिस्थितियों में रोप के माध्यम से सुरक्षित आवाजाही का रास्ता तैयार कर करीब 500 यात्रियों को सकुशल सड़क के दूसरी ओर पहुंचाया।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जवानों ने सभी को सावधानीपूर्वक भूस्खलन प्रभावित हिस्से से पार कराया। बाद में सड़क मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया और आवागमन सामान्य हो गया।






