एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण, मतदान शुरू….

मतदान के लिए छात्र-छात्राओं की लगी लंबी कतारें, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की कतारें लग गईं। अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया।

चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कॉलेज में मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना का सिलसिला देर रात तक चलने की संभावना है। बताया गया है कि करीब रात 11 बजे तक मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। कॉलेज परिसर में पूरे दिन चुनावी माहौल रहने की संभावना है।

Advertisement

Related Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘45 पार’ का नारा, हरीश रावत बोले- जनता बना चुकी बदलाव का मन…

महिला अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी जल्द करेंगे उत्तराखंड का दौरा हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी…

चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

आठ चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा, एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस…