पैतृक जमीन के विवाद में खूनी खेल, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट…..

Spread the News

फार्म हाउस में देर रात कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही मौत; आरोपी भाई की तलाश में पुलिस की दबिश

बाजपुर। पैतृक जमीन के विवाद ने शुक्रवार देर रात खूनी रूप ले लिया। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी क्षेत्र में छोई रोड स्थित एक फार्म हाउस में दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी के बाद एक भाई ने दूसरे पर कथित रूप से किसी वस्तु से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलीनगर गांव निवासी 40 वर्षीय राजू यादव पुत्र खिमानी सिंह छोई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास फार्म हाउस में काम करता था। बताया गया कि दोनों भाई फार्म हाउस पर ही साथ रहते थे। शुक्रवार रात दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैतृक जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद और कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान एक भाई ने राजू पर किसी वस्तु से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में राजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हत्या में किस हथियार या वस्तु का इस्तेमाल किया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Posts

15 अक्टूबर तक कुमाऊं की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यूयूएसडीए और नगर निगम…

हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर दबोचा….

Spread the News

Spread the Newsपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पैर में लगी गोली, साथी फरार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रोड स्थित देव धर्म…