बाथरूम के रोशनदान में बैठा था कोबरा, बच्चे की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप…Video.

Spread the News

हल्द्वानी। पीली कोठी स्थित जॉब आईटीआई के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब चंदन सिंह भंडारी के आवास में बाथरूम के रोशनदान में एक कोबरा सांप बैठा मिला। बाथरूम में गए छोटे बच्चे की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, वह घबराकर बाहर भागा और अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। इसी दौरान पीली कोठी निवासी संजय तिवारी के पास रेस्क्यू सदस्य सुभाष चंद्र का नंबर मौजूद था। सूचना मिलते ही सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद रोशनदान में बैठे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू सदस्य के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते सांप को पकड़ लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

  • Related Posts

    बच्चों द्वारा गाया गीत सुन भावुक हुए सीएम धामी, बोले- यही मेरे जन्मदिन का सबसे खास उपहार….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIBH) पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के साथ जन्मदिन की…

    1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the NewsSTF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद हल्द्वानी। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस…