245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

Spread the News

मुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। खास बात यह रही कि 245 में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्विरोध निर्वाचन से दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज की। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।

वहीं संघ के संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होकर अपनी पकड़ बरकरार रखी। संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल ने भगवतपुर तथा हेमा पड़ियाड ने वुडाधुरा दुग्ध समिति से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बिंदुखत्ता टूटी पुलिया दुग्ध समिति से नवीन पपोला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

बोरिंग पट्टा में पूर्व चेयरमैन को झटका

बोरिंग पट्टा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के चुनाव में नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह नेगी को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके सामने उतरे जगदीश पंत ने उन्हें शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस परिणाम को लेकर समिति के चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न दुग्ध समितियों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रबंध कमेटी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। निर्विरोध निर्वाचन को समितियों में आपसी समन्वय, सहकारिता की भावना और संगठनात्मक एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा समेत संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए दुग्ध उत्पादकों के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश कुनियाल समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    जाम से मिलेगी राहत! 15.4 किमी के दो बाईपास को NHAI की मंजूरी….

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं से वन विकास निगम डिपो तक 7 किमी बाईपास, गोला पुल से 8.4 किमी फोरलेन का रास्ता साफ हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर और आसपास के इलाकों में लगातार…