जाम से मिलेगी राहत! 15.4 किमी के दो बाईपास को NHAI की मंजूरी….

Spread the News

लालकुआं से वन विकास निगम डिपो तक 7 किमी बाईपास, गोला पुल से 8.4 किमी फोरलेन का रास्ता साफ

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। नैनीताल जिले की दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से स्वीकृति मिल गई है। दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पहली परियोजना के तहत लालकुआं बाईपास का निर्माण किया जाएगा। करीब 7 किलोमीटर लंबा यह बाईपास बरेली रोड स्थित नगला से शुरू होकर वन विकास निगम के डिपो तक प्रस्तावित है। परियोजना को NHAI से विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद अब इसकी DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। DPR तैयार होने के बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

गोला पुल से आगे सड़क होगी फोरलेन

दूसरी बड़ी परियोजना के तहत गोला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोरलेन में तब्दील करने की योजना है। करीब 8.4 किलोमीटर लंबे बाईपास/फोरलेन प्रस्ताव को NHAI से In-Principle यानी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी एजेंसी को इस परियोजना की DPR तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

शहर के ट्रैफिक पर पड़ेगा सीधा असर

प्रशासन के मुताबिक दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव काफी कम होगा। साथ ही नैनीताल और कुमाऊं की ओर आने-जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

करीब 15.4 किलोमीटर की इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं को NHAI की मंजूरी हल्द्वानी-कुमाऊं के लिए सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सौगात मानी जा रही है।

  • Related Posts

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…

    आयुष्मान कार्डधारकों को अस्पताल में परेशानी हुई तो, सीधे CMO से करें शिकायत….

    Spread the News

    Spread the Newsसूचीबद्ध ही नहीं, गैर-सूचीबद्ध निजी अस्पताल में भी समस्या पर स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई हल्द्वानी। आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने वाले कार्डधारकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने…