हल्द्वानी। पार्टी ने फिर जताया भरोसा, प्रताप बिष्ट फिर बने जिलाध्यक्ष भाजपा।

Spread the News

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे साफ हो गया है कि सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रताप बिष्ट संगठन के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं। आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होनें कहा कि जिस तरह मैं हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल में भी संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा संगठन के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…