राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

Spread the News

हल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं ममता अग्रवाल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लड्डू गोपाल को विधिवत स्नान कराकर नए वस्त्र एवं आकर्षक श्रृंगार कराया गया।

इसके बाद भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री, कढ़ी-चावल सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर नवजात शिशु की छठी की परंपरा के अनुरूप विभिन्न रस्में निभाईं। महिलाओं ने मोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

राधा-कृष्ण के भक्ति भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए। सभी ने भगवान कृष्ण से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में नीता, मयूरी, दुर्गा, उषा, सरला, नीति, सुनीता सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    सैनिक सम्मान पर कांग्रेस का वार, बल्यूटिया बोले- शहीद परिवारों का हक लौटाए सरकार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। भाजपा के पूर्व सैनिक सम्मान समारोह के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को 10…