सैनिक सम्मान पर कांग्रेस का वार, बल्यूटिया बोले- शहीद परिवारों का हक लौटाए सरकार….

Spread the News

हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व सैनिक सम्मान समारोह के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को 10 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह राशि देने की मांग की।

बल्यूटिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सैनिक सम्मान की आड़ में चुनावी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने शहीद सैनिक एवं अर्धसैनिक परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का शासनादेश जारी किया था, लेकिन वर्ष 2017 में भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगा दी।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों ने हाईकोर्ट की शरण ली। सिंगल और डबल बेंच दोनों से शहीद परिवारों के पक्ष में फैसला आने के बावजूद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर दी। उन्होंने कहा कि एसएलपी (सी) संख्या 18372/2022 अभी लंबित है, जिसके चलते प्रदेश के सैकड़ों शहीद परिवार अनुग्रह राशि से वंचित हैं।

बल्यूटिया ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील वापस लेने और वर्ष 2014 के शासनादेश को पुनः लागू कर शहीद परिवारों को 10 लाख रुपये की राशि देने की मांग की है।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…