मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा उड़ाने वाला गिरफ्तार, घंटियां-बर्तन और ₹2,808 बरामद…

Spread the News

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व अलमारी से नगदी और सामान चोरी करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तांबे-पीतल के बर्तन, घंटियां और ₹2,808 की नगदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को मंदिर के पुजारी गिरीश गिरी गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 7 सितंबर को डीके पार्क के पास से हनी सिंह निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से तांबे के लोटे, एक बड़ी घंटी, 12 छोटी घंटियां, पीतल का भगोना व डोंगा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

  • Related Posts

    फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मचा हड़कंप…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मैदान स्थित मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव…

    स्टाइपेंड को लेकर आर-पार की लड़ाई, ₹30 हजार की मांग पर इंटर्न डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…