जिले में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल….

Spread the News

भारी से बहुत भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए DM ने जारी किया आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश

नैनीताल। जिले में मौसम विभाग के Orange Alert को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। 5 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 5 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

लगातार बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

शिक्षकों और स्टाफ को भी अवकाश

आदेश के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

हालांकि, नैनीताल शहर में संचालित उन आवासीय विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नाग नेवले की भिड़ंत ने रोकी सड़क पर रफ्तार, मोबाइल में कैद हुआ रोमांचक दृश्य..video

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे अचानक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। फन फैलाए…

    विधायक सुमित ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देश्यीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से…