राजपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 21.86 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार.Video…

Spread the News

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 21.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त को राजपुरा चौकी पुलिस रेलवे पटरी के पास सिकन्दर की दुकान के पीछे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 21.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा सागर (34) पत्नी रवि, निवासी राजपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 294/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

कल हल्द्वानी आएंगे सीएम धामी, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को एक दिवसीय नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम…

शराब की महफिल में खूनी खेल! दोस्तों ने कपिल को मौत के घाट उतारा, रजवाहे में फेंका शव……

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। ग्राम टिकोला के रजवाहे में मिले अज्ञात शव के मामले का मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक कपिल की हत्या उसके ही दोस्तों…