एटीएम छीनकर खाते से रुपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 एटीएम और नकदी बरामद…..

Spread the News

हरिद्वार। एचडीएफसी बैंक के एटीएम से ग्राहक का एटीएम कार्ड छीनकर खाते से 13,200 रुपये निकालने के मामले का ज्वालापुर पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का एटीएम समेत कुल आठ एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, 8,500 रुपये नकद और स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मोहल्ला कड़च्छ निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि कटहरा बाजार स्थित एटीएम से अज्ञात लोगों ने उनका एटीएम छीन लिया और खाते से 13,200 रुपये निकाल लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की। 25 अगस्त को चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहनूर निवासी जलालपुर दादा, भगवानपुर, हरिद्वार और शफीक निवासी महुली, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    शॉर्टकट के चक्कर में उफनती गाड़ पार करना पड़ा महंगा, 42 वर्षीय युवक की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsडीडीहाट/पिथौरागढ़। खेतों में बंदरों से फसल बचाने के लिए घर से निकले युवक को शॉर्टकट रास्ता अपनाना महंगा पड़ गया। उफनती रौतिस गाड़ को पार करने के दौरान…

    बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा अतिरिक्त बल….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने…