नशे में वाहन दौड़ाने वाले तीन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज…..

Spread the News

हल्द्वानी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया।

19 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले रामगोपाल निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश को कार संख्या UP30BY-4249, उत्कर्ष बिष्ट निवासी ज्योलीकोट को स्कूटी संख्या UK04T-5732 और कमल सिंह जन्तवाल निवासी काठगोदाम को स्कूटी संख्या UK04Z-7798 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार तीनों चालक नशे की हालत में वाहन चला रहे थे और आवश्यक कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मु0क्र0सं0 2965/26, 2966/26 एवं 2967/26 के तहत धारा 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…