36 लाख की स्मैक के साथ, गौलापार का अमित गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 121.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस और एसओजी की टीम ने 20 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान चंबल पुल के पास अटल पार्क के गेट के सामने पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमित आर्य (24) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी बागजाला, गौलापार, थाना काठगोदाम के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली मुखानी में एफआईआर संख्या 134/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी स्कूटी संख्या UK 04 AG 9041 को भी सीज कर दिया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

  • Related Posts

    जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके…

    महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…