स्कूटी में बेच रहा था शराब,पुलिस ने पीछा कर बिंदुखत्ता के कमल को दबोचा…….

Spread the News

हल्द्वानी। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिंदुखत्ता पुलिस ने स्कूटी में शराब बेच रहे आरोपों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 क्वार्टर अंग्रेजी शराब  बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 अगस्त को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कमल गढ़िया अपने होटल फैमिली रेस्टोरेंट के सामने स्कूटी से अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी स्कूटी लेकर वहां से भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता स्थित उसके घर तक पहुंचकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी से 17 क्वार्टर बरामद हुए, जबकि आरोपी की निशानदेही पर घर के स्टोर रूम से 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और बरामद की गई। कुल 65 क्वार्टर रॉयल स्टैग और प्रेस्टीज मार्का शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी संख्या UK06M-3175 को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल गढ़िया पुत्र शेर सिंह, निवासी राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 127/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके…

    महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…