मृत व्यक्ति पर बिजली चोरी की प्राथमिकी से भड़के ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की मांग…..

Spread the News

काशीपुर। बरखेड़ी पांडे गांव में पांच साल पहले मर चुके व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु करीब पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। ऐसे में मृत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना कई सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…