शेर नाले पर नवनिर्मित120 मीटर के पुल का सीएम धामी ने किया लोकार्पण,चोरगलिया के लोगों को बड़ी राहत……

Spread the News

हल्द्वानी (चोरगलिया)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल जिले के दौरे पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री के हैलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाले पर 993 लाख रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया। पुल के निर्माण से बरसात के दौरान शेर नाले के उफान पर आने से प्रभावित होने वाला यातायात अब सुचारू रहने की उम्मीद है।

शेर नाले में मानसून के दौरान पानी बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार मार्ग बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। नए पुल के शुरू होने से चोरगलिया क्षेत्र के साथ ही हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों को जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…