पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार….

Spread the News

रामनगर। मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखते ही जंगल में छिपे आरोपी ने पुलिसकर्मियों और वाहनों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। गोली आर-पार होने के बाद आरोपी को घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, शिवलालपुर निवासी चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार रात उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम हाथीडांगर क्षेत्र में पहुंची थी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी वन विभाग के चेकपोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर तलाश शुरू की तो आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर झोंक दिए। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल को चारों तरफ से घेर लिया गया। घेराबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर हुई जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की लंबी फेहरिस्त है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…