घर में घुसी बेकाबू कार, मची अफरा-तफरी; खेल रहे बच्चे आए चपेट में……

Spread the News

राजपुरा मिलेट्री कैंट रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, मजबूत दीवार तोड़कर आंगन में घुसी कार; चालक मौके से फरार

हल्द्वानी। राजपुरा मिलेट्री कैंट रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैक करते समय एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे के दौरान बाहर खेल रहे कुछ बच्चे कार की चपेट में आकर हल्के चोटिल हो गए, जबकि 10 वर्षीय बालक वंश झटका लगने से छिटककर नाली में जा गिरा। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार एरोड्रम रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास कार बैक करते समय अचानक अनियंत्रित हो गई और स्थानीय निवासी संजय के घर की मजबूत सीमेंट की दीवार को तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद परिजन बाहर की ओर दौड़े। परिवार में मातृ शोक होने के कारण सभी लोग घर के अंदर थे, जबकि बच्चे बाहर खेल रहे थे।

गृह स्वामी संजय ने बताया कि बाहर से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो कार आंगन में घुसी हुई थी और उसकी टक्कर से मजबूत पटाल भी टूटकर अंदर की ओर गिर गई थी। हादसे में उनका 10 वर्षीय पुत्र वंश झटका लगने से नाली में जा गिरा। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को देदी गई है।

  • Related Posts

    शेर नाले पर नवनिर्मित120 मीटर के पुल का सीएम धामी ने किया लोकार्पण,चोरगलिया के लोगों को बड़ी राहत……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी (चोरगलिया)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल जिले के दौरे पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं…

    नैनीताल पुलिस के हरियाली तीज महोत्सव में बिखरी सावन की रंगत, झूले से लेकर तीज क्वीन तक छाया उल्लास…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए शनिवार को मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, पारंपरिक झूलों,…