मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत…..

Spread the News

नैनीताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक हादसे में बदल गया। रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार दोपहर वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने खाई में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ भेजा।

हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं, एक पर्यटक के वाहन के नीचे दबे होने की जानकारी सामने आई है। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव संपन्न,आर्यन बेलवाल के सिर सजा अध्यक्ष का ताज… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल विजयी रहे। उन्हें 1723 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह को 1257 वोट पर संतोष…

    15वें राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 15वें राउंड में बढ़त मजबूत कर ली है। आर्यन बेलवाल को 1419…