मुखबा में प्रधानमंत्री ने गंगा की आरती कर, बर्फ से ढके पहाड़ों की सुंदरता को निहारा

Spread the News

उत्तराखंड। चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सीमांत जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल की यात्रा पर पहुंचे हैं। पीएम भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सुबह जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्होंने एमआई-17 से उत्तरकाशी के लिए उड़ान भरी। सबसे पहले उन्होंने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन किए। उन्होंने करीब बीस मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचे हैं। इसके बाद वह हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन के लिए बहुत उत्सुक हूं मोदी।

गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने एक्स पर अपनी इस उत्सुकता को साझा किया है।

 

उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुखबा में पतित पावनी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन को लेकर मैं बहुत-बहुत उत्सुक हूं। यह पावन स्थल अपने आध्यात्मिक महात्मय और अद्भुत सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, यह विरासत भी और विकास भी के हमारे संकल्प का एक अनुपम उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुझे प्रसन्नता है कि देवभूमि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है।

इससे जहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं होम स्टे सहित कई स्थानीय व्यवसायों को भी फलने-फूलने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पीएम की इस पोस्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से मुखबा में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में देवभूमि के धार्मिक स्थल का पुनर्विकास हो रहा है। शीतकालीन यात्रा के माध्यम से हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश की आर्थिकी सशक्त करने के लिए सतत क्रियाशील है।

  • Related Posts

    15 अक्टूबर तक कुमाऊं की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यूयूएसडीए और नगर निगम…

    हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पैर में लगी गोली, साथी फरार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रोड स्थित देव धर्म…