देर रात खिड़की पर आ बैठा तेंदुआ,मचा हड़कंप…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में देर रात तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ चारधाम मंदिर के सामने स्थित Farmgrill Restaurant के पास नवनीत बिष्ट के मकान तक पहुंच गया और काफी देर तक खिड़की पर बैठा रहा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ मकान की खिड़की पर बैठकर अंदर की ओर ताकता साफ नजर आ रहा है। घर के बेहद करीब तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

लोगों से अपील की गई है कि बच्चों और बुजुर्गों को रात में अकेले बाहर न भेजें और सुनसान स्थानों पर जाने से बचें।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ 4 तस्कर दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाParagraphम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को…

    आरटीई के आंकड़ों में गड़बड़ी पर डीएम सख्त, हल्द्वानी के स्कूलों का होगा भौतिक सत्यापन…..

    Spread the News

    Spread the Newsपोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और विभागीय रिपोर्ट में मिली भिन्नता, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच नैनीताल/हल्द्वानी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई), 2009 के तहत जनपद नैनीताल में संचालित…