हल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाParagraphम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
*पुलिस कार्यवाही—*
दिनांक *09.08.2026* को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गौला रोखड़, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग कुल 25 अदद B-GESIC,Buprenorphine Hydrochloride,Injection (2 ml) तथा 25 अदद, Avil (Pheniramine,Maleate) ,Injection (10 ml) बरामद हुए।
उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध *कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 130/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—
*1.* समीर मो० चाँद पुत्र सफीक अहमद, निवासी वार्ड नं० 24, लाइन नं० 17, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
*2.* जुबैर खान पुत्र पुतन, निवासी वार्ड नं० 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
*3.* मो० जावेद पुत्र मो० याकूब, निवासी वार्ड नं० 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 26 वर्ष।
*4.* फरमान अली पुत्र सगीर, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नं० 24, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।






