ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

Spread the News

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने शिवनगर निवासी सुनील कुमार उर्फ इक्का (24)पुत्र भारत सिंह निवासी शिवनगर वार्ड न 2 ट्राजिट कैम्प मूल पता ग्राम सिडौरा कोतवाली तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0 प्र0 को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी और ईंट बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जुलाई 2026 को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर एवं चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए थे। मृतक की पहचान अनिल कुमार (23) पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र, निवासी शिव मंदिर के पास ठाकुर नगर,थाना ट्रांजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई।

मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मृतक की मृत्यु गला दबाने से हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच किए जाने व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि घटना वाले दिन मृतक ने अपने तीन साथियों के साथ आजाद नगर ट्रांजिट कैम्प में शराब पी। उसके बाद मृतक को उसका करीबी मित्र अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ इक्का पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उसे शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले आया। यहां उसने सुनील को और शराब पिलाई और जब सुनील को ज्यादा नशा हो गया तो आरोपी ने उस पर लकड़ी की फन्टी एवं ईंट से हमला किया और बाद में रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे संदेह था कि मृतक द्वारा अभियुक्त के 5,000 चोरी कर लिए गए है, इसी रंजिश के चलते अभियुक्त ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…